Browsing: Gulab Nabi Azad

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद ने आज मीडिया के सामने अपनी बात रखी. भाजपा से मिलीभगत के आरोपों पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है. जयराम रमेश के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पहले वे अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं. वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में रहा है.बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है. चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है.