Browsing: ‘Har Ghar Tricolor’ campaign

केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा है कि तिरंगा मात्र एक झंडा नहीं बल्कि हर भारतीय की पहचान और मान- सम्मान है, हमारी शान है । हमारा तिरंगा हमारी महान विभूतियों के तप और त्याग का प्रमाण है। श्री सिंधिया आज ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की छत्री परिसर में हर घर तिरंगा और अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया ।

केन्‍द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान-आजादी का अमृत महोत्सव में आज गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में एक जनसभा में शामिल हुए। श्री सोनोवाल ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और लोगों ने बड़े गर्व और जोश के साथ राष्ट्रगान गाया।

भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक, एनएमडीसी ने भारत सरकार की आजादी का अमृत महोत्सव पहल के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया। खनन प्रमुख ने महावीर चक्र से सम्मानित कर्नल बी संतोष बाबू द्वारा गलवान घाटी में देश के लिए दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करके साहस को सम्मानित किया।

दिल्ली भाजपा पूर्व विधायक व दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में आयोजित सावन तीज कार्यक्रम में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान पर 500 भारतीय झण्डे फहराये गये। सभी आमंत्रित अतिथियों ने तिरंगे उत्साह पूर्वक लहराये। इस अवसर पर देश भक्ति गीतों व नृत्यों के साथ आजादी का 75वॉ अमृत महोत्सव मनाया गया।