Browsing: Hardeep S. Puri
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने सोमवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता वास्तविकता में बदल रही है और इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने सोमवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता वास्तविकता में बदल रही है और इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (पीएमएवाई-यू) दुनिया की सबसे बड़ी आवास योजना के रूप में उभरी है। कल राजकोट में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी पुरस्कार 2021 के अभिनंदन समारोह में बोलते हुये उन्होंने रेखांकित किया कि इस योजना के तहत 1.23 करोड़ घरों को पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने आज कहा, “भारत आपूर्ति पक्ष की ओर से ई20 लॉन्च करने के लिए तैयार है और ई20 ईंधन अप्रैल 2023 से उपलब्ध होगा। 20 प्रतिशत सम्मिश्रण का लक्ष्य 5 साल पहले यानी 2030 से घटाकर 2025 तक कर दिया गया है।” हालांकि, उन्होंने कहा कि देश में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहनों के उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ाने की जरूरत है।
पंजाब के संगरुर के लेहरागागा में एशिया के सबसे बड़े कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का उद्घाटन के सबसे बड़े कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने कहा कि संगरुर का यह संयंत्र सीबीजी आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भारत के मास्टर प्लान की केवल शुरुआत भर है।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने कहा है कि अगले 2 दशकों में वैश्विक ऊर्जा मांग वृद्धि का 25 प्रतिशत भारत से उत्पन्न होगा। ह्यूस्टन, टेक्सस में “भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अवसर” पर एक गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा रणनीति अंतर्राष्ट्रीय स्तर से लेकर हरित परिवर्तन और सभी के लिए ऊर्जा की उपलब्धता, वहनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धताओं के प्रति सचेत है।
खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनने की भारत की अनुकरणीय यात्रा के बारे में बात करते हुए, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी ने कहा कि जब माननीय प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की थी तब उन्होंने अक्टूबर 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक भारत को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने की आवश्यकता की बात कही थी।
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में भाग लेने के लिए 5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली में एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
आवासन एवं शहरी कार्य और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरूवार को ‘स्मार्ट समाधान चुनौती और समावेशी शहर पुरस्कार 2022’ प्रस्तुत किए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भारत में दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी), महिलाओं, लड़कियों और बुजुर्गों के सामने आने वाली शहरी स्तर पर सुलभता तथा समावेशन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए इन पुरस्कारों की शुरुआत की है।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 24जुलाई। आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएएसवीआई) की…