Browsing: health services
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले सत्तर वर्षों के दौरान देश में पहली बार ‘रोग निवारक स्वास्थ्य सेवा’ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में चिकित्सा वाहनों का उपयोग करके सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की है।
केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा मोदी सरकार के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है। उन्होंने आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
“भारत सरकार देश भर में बहु-स्तरीय स्वास्थ्य अधोसंरचना नेटवर्क का निर्माण करने, विस्तार करने और उसे मजबूत बनाने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सहकारी और सहयोगपूर्ण संघवाद की भावना से काम रही है।” यह बात आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ईसीआरपी) -II, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन(पीएम-एबीएचआईएम), 15वां वित्त आयोग अनुदान सहित विभिन्न प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आभासी रूप से बातचीत की।
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार बड़ी तैयारी में है। अब यूपी की जनता को मरीज को लेकर ज्यादा परेशान करने की जरूरत नही होगी। क्योंकि इस योजना के तहत एक ही कॉल पर एंबुलेंस मरीज के घर पहुंचेगी और हास्पिटल में तुंरत एंट्री मिलेगी और इलाज शुरू कर दिया जाएगा।