Browsing: Himachal Pradesh

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले आज, प्रधानमंत्री ने अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करते हुए उसे झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ऊना में प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को यहां कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कोलडैम बरमाना में एक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुघवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर पिंजौर से नालागढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने के लिए लगभग 31 किलोमीटर लंबी परियोजना की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 1690 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री ने एम्स, बिलासपुर का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयदशमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 1470 की लागत से बने एम्स (AIIMS) का उद्घाटन किया. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस अवसर पर मौजूद थे. इस एम्स के उद्घाटन साथ ही उम्मीद की जानी चाहिए कि अब हिमाचल के लोगों को बीमारियों के दशानन से मुक्ति मिलेगी और विजयदशमी के अवसर राज्य की जनता को समर्पित यह अस्पताल राज्य के लोगों को बीमारियों पर विजय पाने में मदद करेगा.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में परियोजनाओं के बारे में नागरिकों के सुझावों पर अपने विचार व्यक्त किये हैं। प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हिमाचल प्रदेश के सशस्त्र बलों के वीर जवानों के परिवारों को सम्मानित किया। हिमाचल के कांगड़ा जिले के बाडोली में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

केन्द्रीय युवा कार्यक्रमएवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश में हाफ मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया। इस हाफ मैराथन का आयोजन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के मार्गदर्शन मेंभारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक तथाक्रीड़ा बोर्ड और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।