Browsing: hosting

कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की दूसरी कृषि प्रतिनिधि बैठक 29 से 31 मार्च 2023 तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत के साथ 19 सदस्य राष्ट्र और 10 आमंत्रित देशों तथा 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

भारत 17 और 18 मार्च, 2023 को काशी (वाराणसी) में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) की मेजबानी करेगा। काशी को एससीओ की पहली सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है। वर्तमान में भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का अध्यक्ष है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव अपूर्व चन्द्र ने गुरुवार को अयोध्या में निर्माणाधीन रामलला मंदिर क्षेत्र का दौरा किया। अपूर्व चन्द्र ने कहा कि अयोध्या का रामलला का मंदिर आधुनिक काल का सबसे भव्य मंदिर है।

जवाहरलाल नेहरू पत्‍तन प्राधिकरण (जेएनपीए) भारत का सबसे अच्छा कार्य प्रदर्शन करने वाला पत्‍तन है, जो जेएनपीए प्रशिक्षण केंद्र में ‘प्रमुख पत्‍तन अधिकारियों के लिए ओरिएन्टेंशन कार्यक्रम’ का आयोजन कर रहा है। दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 28 नवंबर, 2022 से शुरू हुआ है और 9 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगा।

बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग उपक्रम (बिम्सटेक) की दूसरी कृषि‍ मंत्री-स्तरीय बैठक आज भारत की मेजबानी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। इसमें भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका व थाईलैंड के कृषि मंत्रियों ने भी भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।