Browsing: inauguration
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कई स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में अहमदनगर स्थित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र शामिल हैं, जिनका उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डेफएक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इंडिया पवेलियन में, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का भी अनावरण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डेफएक्सपो22 का उद्घाटन किया। इंडिया पवेलियन में, प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान-एचटीटी-40 का अनावरण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-21 अक्टूबर 2022 तक राजकोट, गुजरात में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय कार्यक्रम ‘इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022’ (आईयूएचसी-2022) का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी, आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर और केंद्र एवं राज्यों के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।
पंजाब के संगरुर के लेहरागागा में एशिया के सबसे बड़े कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का उद्घाटन के सबसे बड़े कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने कहा कि संगरुर का यह संयंत्र सीबीजी आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भारत के मास्टर प्लान की केवल शुरुआत भर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 19 अक्टूबर 2022 को दिल्ली के चांदनी चौक से स्वच्छ भारत 2022 के तहत मेगा स्वच्छता अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसी तरह के स्वच्छता अभियान 19 अक्टूबर 2022 को देश भर के सभी गांवों में चलाए जायेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को आर.डी. एंड एस.एच. नेशनल कॉलेज और एस.डब्ल्यू.ए. साइंस कॉलेज में जैविक उद्यान का उद्घाटन किया। आर.डी. और एस.एच. नेशनल कॉलेज और एस.डब्ल्यू.ए. साइंस कॉलेज ने ‘एनवायरनमेंट सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स बाय आर.डी. नेशनल कॉलेज’ पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा में करनाल के नजदीक डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा के वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र का नाम “द ग्रेट खली” अकादमी रखा गया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.