Browsing: inauguration

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पूर्वोत्तर दौरे का रविवार को तीसरा दिन है। इस अहम दिन अमित शाह असम उत्तर पूर्वी परिषद के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के एक सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम में कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात का दौरा करेंगे और वे इसके बाद 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कल गुजरात के केवड़िया में ‘उद्योग 4.0: भावी चुनौतियां और आगे की राह’ विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य देश में औद्योगिक क्षेत्रों को डिजिटल विनिर्माण प्रक्रियाओं को अपनाने के प्रति जागरूक बनाना तथा ऑटोमेशन एवं नवाचार को उद्योग के लिए बढ़ावा देना भी है।

एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को भावनगर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल और ब्राउनफील्ड पोर्ट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन किया, जो 20 एकड़ में फैला है और इसे लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सूरत में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के पहले चरण और डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) शहर के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया।

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को केन्‍द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद पॉल, उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा की उपस्थिति में दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और आईआरसीएस के अध्यक्ष डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा, “सेवा और सहयोग हमारी विरासत का हिस्सा हैं और वे हमारे संस्कार का एक अभिन्न अंग हैं। ये भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के आदर्श वाक्य को भी रेखांकित और परिभाषित करते हैं जो जरूरत और आपात स्थिति में मानवता की सेवा और सहायता के प्रति अपने काम के लिए जाना जाता

सम्मेलन ‘लाइफ’, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक कचरे से निपटने, वन्यजीव और वन प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए है