Browsing: india
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज हाइड्रोजन सेंसिंग और विश्लेषण प्रौद्योगिकी के स्वदेश में विकास के लिए महाराष्ट्र से एक हाइड्रोजन स्टार्टअप को 3.29 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।
भारत vs जिम्बाब्वे, वनडे सीरीज: नौवें विकेट के लिए बनी अर्धशतकीय साझदारी, भारत ने मेजबान टीम को 189 रन पर किया ऑलआउट
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने आज कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी का एक बयान देखकर हम स्तब्ध हैं। पुरी ने रोहिंग्याओं को शरणार्थी बताया और उन्हें दिल्ली के बक्करवाला में ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित करने की बात कही।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में 150 बेड के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर व मॉम्स आई.वी.ऍफ़. सेंटर का उद्घाटन किया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को अद्भुत बताते हुए कहा है कि यह हर भारतीय को स्वर्णिम भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश की समृद्धि के लिए हर भारतीय से संकल्पबद्ध होकर कार्य करने और विकास में बाधक चुनौतियों से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।
नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आजादी का अमृत महोत्सव और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के हिस्से के रूप में ग्वालियर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई की छतरी में एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न कार्यक्रमों की अगुवाई की।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं हैं। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि आज भारत की संस्कृति,जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ।
सुप्रीम कोर्ट और उसके जजों पर अधिवक्ता प्रशांत भूषण की ताज़ा टिप्पणी के बाद BCI (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) ने उन्हें जम कर लताड़ लगाई है। बुधवार (10 अगस्त, 2022) को ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ’ द्वारा आयोजित एक वेबिनार में ज़ाकिया ज़ाफ़री, हिमांशु कुमार और मनी लॉन्ड्रिंग पर सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फैसलों का जिक्र करते हुए कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय ने नागरिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों का संरक्षक होने का दायित्व त्याग दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगे की ताकत क्या होती है, ये हमने कुछ समय पहले ही यूक्रेन में देखा है। उन्होंने बताया कि कैसे तिरंगा युद्धक्षेत्र से बाहर निकलने में भारतीयों का ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी सुरक्षा कवच बन गया था।
शुक्रवार को विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, भारत और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) पिछले कुछ समय से विभिन्न स्तरों पर एक-दूसरे के संपर्क में हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक रिपोर्ट के बारे में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की कि भारत दिल्ली ने दिसंबर 2019 में नाटो के साथ अपनी पहली राजनीतिक बातचीत की।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.