Browsing: india
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान; राज्य मंत्री पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज अनुसंधान अनुदान और फंड के लिए एक विशेष महिला पोर्टल की घोषणा की। 1 अप्रैल से पोर्टल काम करना शुरू कर देगा।
एक तरफ जहां पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दिन ब दिन में बढ़ती महंगाई ने पाकिस्तान की आवाम की कमर तोड़कर रख दी है। दो जून की रोटी के लिए लोगों को नसीब नहीं हो पा रही है।
प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सायं 4:17 से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6:09 तक रहेगी।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि विकास से उत्सर्जन को कम करने और सभी सेक्टरों में ऊर्जा दक्षता अर्जित करने के निरंतर प्रयास के साथ भारत की जलवायु नीति सतत विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में निर्देशित है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2023 में आज सज्जन सिंह यादव, अपर सचिव, भारत सरकार द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडियाज वैक्सीन ग्रोथ स्टोरी – फ्रॉम काउपॉक्स टू वैक्सीन मैत्री’ का विमोचन किया।
भारत-अमेरिका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तत्वावधान में गठित विमान वाहक प्रौद्योगिकी सहयोग (जेडब्ल्यूजीएसीटीसी) पर संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक 27 फरवरी से 3 मार्च तक भारत में आयोजित की गई।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने तीन आईओटी सेंसर आधारित उपकरणों का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश ए.एम. अहमदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेगासस पर दिये गए बयान को भ्रामक और बेबुनियाद बताते हुए राहुल गांधी द्वारा विदेशी मंचों का इस्तेमाल झूठ बोलकर भारत को बदनाम करने की बात कही है।
रूस और यूक्रेन के बीच बीते 1 साल से जारी जंग के कारण कई पश्चिमी देशों ने रूस में शराब की बिक्री बंद कर दी है। इससे रूस की 70 हजार से ज्यादा शराब दुकानों और लगभग 20 हजार बार की बिक्री पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.