Browsing: india

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 30 नवंबर को नई दिल्ली में पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम के तहत टैक्सी/कैब/कोच चालकों के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “भारत 1 दिसंबर 2022, से अगले एक साल के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपना पद संभालने के बाद राज्यों के अपने पहले दौरे पर आज त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया।

फोर्ब्स 2022 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी हो गई है. सूची के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति 25 अरब डॉलर बढ़कर 800 अरब डॉलर हो गई है. शेयर बाजार में एक साल पहले की तुलना में मामूली गिरावट के बावजूद रकम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्‍कृष्‍ट शिल्‍पकारों को शिल्‍प गुरु और राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आज कहा कि हमारे शिल्‍पकार विश्‍व के समक्ष भारत की विरासत को प्रदर्शित करने वाले दूत और हमारी संस्‍कृति के प्रकाश स्‍तंभ हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन वस्‍त्र मंत्रालय ने किया।

भारत-मलेशिया संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास ‘हरिमऊ शक्ति-2022’ आज 28 नवम्‍बर को मलेशिया के क्‍लांग स्थित पुलाई में शुरू हुआ जो 12 दिसम्‍बर, 2022 तक चलेगा। हरिमऊ शक्ति अभ्‍यास भारत और मलेशियाई सेना के बीच किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण अभ्‍यास है और यह 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

खादी इंडिया पैवेलियन में प्रदर्शित प्रीमियम खादी वस्त्रों, ग्रामीण परिवेश में खादी कारीगरों द्वारा उत्पादित ग्राम उद्योग उत्पादों; पश्चिम बंगाल की मलमल खादी, जम्मू और कश्मीर की पश्मीना, गुजरात से पटोला रेशम, बनारसी रेशम, भागलपुरी रेशम, पंजाब की फुलकारी, आंध्र प्रदेश की कलमकारी और कई अन्य प्रकार के सूती, रेशम और ऊनी उत्पादों में मेहमानों ने रूचि दिखाई और खरीदारी की और इससे खादी इंडिया पवेलियन ने 12.06 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।

”ऑस्‍ट्रा हिन्द–22” द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में आयोजित होने वाला है। ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ‘अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार’ के मंत्र के आधार पर एक नए शासन मॉडल को लागू करने की परिकल्पना की गई है जिससे प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित ‘इज ऑफ गवर्नेंस’ की प्राप्ति की जा सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-भूटान उपग्रह सही मायनों में भूटान के लोगों के साथ हमारे विशेष संबंधों का प्रमाण है। श्री मोदी ने संयुक्त रूप से विकसित इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार विभाग (डीआईटीटी) भूटान और इसरो की सराहना की है।