Browsing: india

भारत ने शुक्रवार वियतनाम के हनोई में आयोजित छठे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन – शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) सुश्री नीता प्रसाद ने वर्चुअल रूप में बैठक को संबोधित किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रमुख पहलों तथा ईएएस के भागीदार देशों के साथ शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भारत के परस्पर सहयोग आधारित प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में कहा है कि भारत ने स्वदेशी 5 जी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है जिसे अन्य देशों के साथ भी साझा करने के लिए तैयार है।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री और आईइन्वेंटिव के मुख्य संरक्षक श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में आईइन्वेंटिव- पहली बार समग्र आईआईटी स्तर के अनुसंधान एवं विकास को प्रदर्शित करने वाले मंच का उद्घाटन किया। 15 अक्टूबर को समाप्त होने वाले दो-दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में भारत की ताकत का प्रदर्शन करने के लिए शिक्षा और उद्योग को एक ही मंच पर लाया गया है।

भारत सरकार ने विकासशील अर्थव्यवस्था को कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से बचाते हुए वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। वर्तमान में, हमारे देश में हर दिन 50 लाख बैरल पेट्रोलियम की खपत हो रही है और यह भी तीन प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जो वैश्विक औसत लगभग एक प्रतिशत से अधिक है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा अटैशे (डीए) आपसी रक्षा सहयोग के लिए भारत और मित्र विदेशी देशों के बीच सेतु है, उन्होंने उनसे आत्मनिर्भर भारत के तहत भारतीय रक्षा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा देने और भारतीय रक्षा उत्पादन क्षेत्र, सार्वजनिक एवं निजी दोनों, में हो रहे तकनीकी नवाचारों को समझने का आग्रह किया ताकि इन्हें अपने प्रत्यायन देशों में प्रदर्शित किया जा सके और बढ़ावा दिया जा सके।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने  पणजी में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) और आरोग्य एक्सपो के लिए कर्टन रेजर का उद्घाटन किया। यह आयोजन 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक गोवा में होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा समर्थित चार-दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 5000 आयुर्वेद हितधारकों-उद्योग जगत के दिग्गजों, चिकित्सकों, पारंपरिक चिकित्सकों, शिक्षाविदों, छात्रों, दवा निर्माताओं, औषधीय पौधों के उत्पादकों के साथ-साथ विश्व भर के मार्केटिंग रणनीतिकार भाग लेंगे।

दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को 74 रन से हराकर महिला एशिया कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत के दिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड टीम मात्र 74 रन पर ढेर हो गई.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में तीन दिवसीय “विश्व डोपिंग रोधी संस्था-वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022” के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) द्वारा किया जा रहा है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा एकेडमिक ईयर 2023-23 से भारत को विश्वगुरु कैसे बनाए इसकी पढ़ाई कराई जाएगी. इस बाबत अंडर ग्रेजुएट यानी यूजी कोर्स की शुरुआत की जाएगी. जहां छात्रों को बताया जाएगा कि भारत को विश्वगुरु कैसे बना सकते हैं. बता दें कि यह कोर्स 4 वर्षीय होगा.