Browsing: Indian Army

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाइटेनियम क्रैनियोप्लास्टी रिपेयर के लिए उन्नत 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके एक युवा रोगी के कपाल दोष को ठीक करने के लिए भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड के डॉक्टरों की टीम की प्रशंसा की है।

भारतीय सेना ने जूनियर कमीशंड अधिकारी / अन्य रैंक / अग्निवीर के लिए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की घोषणा की है। संशोधित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार भर्ती रैली से पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) आयोजित किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण के तहत रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

भारतीय सेना ने अहमदाबाद कैंट में सैनिकों के लिए 28 दिसंबर 2022 को अपनी पहली 3-डी प्रिंटेड आवासीय इकाई (ग्राउंड प्लस वन कॉन्फ़िगरेशन के साथ) का उद्घाटन किया। इस आवास इकाई का निर्माण मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) द्वारा एमआईसीओबी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नवीनतम 3-डी की तेजी से निर्माण करने वाली प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए किया गया है।

भारतीय सेना “नारी शक्ति” को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सुरक्षा बलों के प्रयासों को प्रमुखता से प्रोत्साहन दे रही है। भारतीय सेना ने अपने मिशन ओलंपिक कार्यक्रम के तहत चार मेधावी महिला खिलाड़ियों को कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में डायरेक्ट एंट्री हवलदार के रूप में नियुक्ति प्रदान की है।

– 20 नवंबर को पुंछ में लिंक अप डे के अवसर पर भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बयान दिया कि भारतीय सेना किसी भी वक्त पीओके में एक्शन लेने के लिए तैयार है उसे सिर्फ और सिर्फ भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से देश में घुसपैठ की अलग-अलग कोशिशों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज मंगलवार को नाकाम कर दिया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक घटना में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, जबकि दूसरी घटना में एक अन्य घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया है.

एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत सेना कमांडरों के सम्मेलन का आयोजन 7 से 11 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान, भारतीय सेना का शीर्ष नेतृत्व मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के लिए चुनौतियों के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श कर रहा है।

भारतीय सेना स्वदेशी विकास के माध्यम से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को लाने वाले “मेक प्रोजेक्ट्स” को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। फिलहाल जारी परियोजनाओं को और बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने अब पांच मेक II परियोजनाओं के परियोजना स्वीकृति आदेश (पीएसओ) को मंजूरी दे दी है।

भारतीय सेना की सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा इन्फैंट्री के योगदान को मान्यता देने के लिए हर वर्ष 27 अक्टूबर को इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का राष्ट्र के लिए एक विशेष महत्व है क्योंकि वर्ष 1947 के इसी दिन भारतीय सेना के इन्फैंट्री सैनिकों (पैदल सैनिकों) का पहला सैन्यदस्ता श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उतरा था,