Browsing: Indian navy

क्वांटम प्रौद्योगिकी का उपयोग शीघ्र ही रमन शोध संस्थान ( आरआरआई ) और भारतीय नौसेना द्वारा एक संयुक्त प्रयास में सुरक्षित सामुद्रिक संचार विकसित करने के लिए किया जाएगा।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि भारतीय नौसेना के लिये अगली पीढ़ी के 11 अपतटीय गश्ती पोतों और अगली पीढ़ी के छह प्रक्षेपास्त्र पोतों के अधिग्रहण के सम्बंध में रक्षा मंत्रालय ने 30 मार्च, 2023 को भारतीय शिपयार्डों के साथ 19,600 करोड़ रुपये की संविदाओं पर हस्ताक्षर किये हैं।

भारतीय सूचना सेवा (2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 बैच) के अधिकारी/अधिकारी प्रशिक्षुओं तथा भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रोबेशनरी अधिकारियों ने आज (29 मार्च, 2023) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

भारतीय नौसेना का पी-8 विमान 14 मार्च, 2023 को अमेरिका के ग्वाम में पहुंच गया है, जहां वह ‘एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23’ में हिस्सा लेगा।

वर्ष 2023 के लिए भारतीय नौसेना का प्रमुख परिचालन स्तरी अभ्यास ट्रॉपेक्स, नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक चार महीने की अवधि में आईओआर में आयोजित किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिनांक 06 मार्च, 2023 को भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भारतीय नौसेना की सैन्य अभियानगत क्षमताओं की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण के दौरान इस बात पर जोर दिया था कि ‘अमृत काल’ की सोच को प्राप्त करने के लिए नारी शक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

प्रोजेक्ट -75 कलवरी क्लास सबमरीन की पांचवीं पनडुब्बी यार्ड 11879 आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को भारतीय नौसेना को सौंपी गई । प्रोजेक्ट- 75 में स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी निर्माण शामिल है । इन पनडुब्बियों का निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई में किया जा रहा है ।

राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के लिए प्रेसिडेंट्स स्टैण्डर्ड एंड कलर और भारतीय नौसेना क्रेस्ट की एक नए डिज़ाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया था।