Browsing: Indian

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बहु-विषयक अनुसंधान के माध्यम से योग को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता को दोहराया है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक संयुक्त अभियान में भारतीय तट रक्षक की मदद से मंडपम तट के पास समुद्र में पीछा करने के बाद मछली पकड़ने वाली एक नाव को रोका, जिसमें विदेशी मूल का सोना था,…

भारतीय सेना ने सिलिगुड़ी कॉरिडोर के पास 10 दिन की एक बड़ी जॉइंट एक्सरसाइज की है। इस एक्सरसाइज के जरिए सेना की युद्ध की तैयारियों को परखा गया है। यह एक्सरसाइज इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में चीन ने डोकलाम के पास अपनी गतिविधियां बढ़ाई, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी उस इलाके में अपनी तैनाती लगभग दोगुनी कर दी थी।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हिंदू मंदिरों पर हमला करने के बाद अब खालिस्तानी भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। रविवार (29 जनवरी 2023) को वहाँ जनमत संग्रह आयोजित किया गया था। इस दौरान, तिरंगा यात्रा निकाल रहे भारतीयों को खालिस्तानियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।

बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर में ऐसा माहौल बनाया है कि कोई भी भारतीय श्रीनगर के लाल चौक पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है और पार्टी ने साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घाटी में बदलाव के लिए उन्हें (प्रधानमंत्री) धन्यवाद देना चाहिए.

भारत में पैदा हुईं अरुणा मिलर ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है. वे अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन-अमेरिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर बन गई हैं. उन्होंने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और पद संभाला. 58 साल की अरुणा का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था.

दुनिया की आबादी 8 अरब पार कर चुकी है. इनमें से 5.3 अरब इंटरनेट यूजर्स हैं. सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा चीन में है. लेकिन, पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा टाइम बिताते हैं हम इंडिया वाले.

भारतीय तटरक्षक पोत आईसीजीएस शौर्य और राजवीर 13 से 19 जनवरी, 2023 तक बांग्लादेश में चट्टोग्राम की छह दिवसीय यात्रा पर गए थे।

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्‍ती परिसंघ से उसके अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ शीर्ष पहलवानों द्वारा यौन प्रताड़ना के आरोपों पर स्‍पष्‍टीकरण मांगा है। नई दिल्‍ली में कुछ पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने अगले 72 घंटों के भीतर जवाब मांगा है।