Browsing: Institute of Medical Sciences (IMS)

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत के लिए चिकित्सा शिक्षण के एकीकृत मॉडल विकसित करने का समय आ गया है और यह भी जोड़ा कि पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन 1916 में स्थापित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एकीकृत शिक्षण का एक ऐसा अनूठा मॉडल प्रस्तुत करता है, जिसमें एक ही परिसर में एकीकृत चिकित्सा शिक्षण शामिल है।