Browsing: instructions

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामलों में अचानक आई तेजी के बाद केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. कोरोना से बचाव के तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. इन सबके बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एयरलाइन कंपनियों से कहा कि वे भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित कोविड दिशानिर्देशों के अनुरूप अपनी चेक-इन व्यवस्था में बदलाव करें.

दिल्ली के अस्पतालों में अब सूर्यास्त के बाद भी शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा। इस संबंध में मंगलवार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस फैसले से परिजनों को शव पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

चीन सहित विभिन्न देशों में पिछले 24 घंटे में COVID मामलों में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी अलर्ट मोड में आ गया है और कोविड-19 को लेकर नया दिशानिर्देश जारी किया है. एसोसिएशन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से सभी लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर बहरीन जाने की इजाजत मांगी है. कोर्ट ने जैकलीन की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है। एलजी के निर्देश 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश, 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और 2016 के सीसीआरजीए के आदेश के मद्देनजर आए हैं, जिसका आप सरकार द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है।

गौतम बुद्ध जिला के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), प्रशासन नितिन मदान ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) विभाग के अधिकारियों को पुराने वाहनों के खिलाफ धीमी कार्रवाई को लेकर जमकर फटकार लगाई.

मध्य प्रदेश में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तर्ज पर विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे. इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बृहस्पतिवार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक अधिकारी ने कहा, राज्यपाल पटेल ने कुलपति का नाम कुलगुरु किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने महामारी के दौरान कोविड -19 अस्पतालों की तर्ज पर प्रत्येक जिले में एक डेंगू अस्पताल बनाकर राज्य में डेंगू से निपटने के प्रयासों को तेज कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को डेंगू अस्पताल बनाने का निर्देश दिया.

महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण (एमएटी) की मुंबई पीठ ने राज्य सरकार को पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) का एक पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित रखने का निर्देश दिया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंडिगो की दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट से चिंगारी निकलने के बाद उसे टेक ऑफ से पहले ही रोक लिया गया.