Browsing: IPS

एमपी में लगातार पदों में फेरबदल का दौर जारी है। अब मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला किया गया है, इसके लिए गृह विभाग ने आईपीएस अफसर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पसंदीदा और नजदीकी माने जाने वाले 1989 बैच के आईपीएस उमेश मिश्रा राजस्थान पुलिस के नए मुखिया होंगे। गुरुवार देर रात 12 बजे के बाद कार्मिक विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया।

केंद्रीय विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती जम्मू- कश्मीर कैडर से संबंधित आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा के कुछ अधिकारियों के साथ लंच पर बातचीत की। ये अधिकारी वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में तैनात हैं।

आईपीएस सुजाय लाल थाउसेन और अनीश दयाल सिंह को सीआरपीएफ और आइटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाउसेन वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज बताया कि सरकार ने सीएसई-2012 से सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से आईएएस अधिकारियों की वार्षिक भर्ती की संख्या बढ़ाकर 180 कर दी है।

बेशक आप अपने को कितना ही काबिल समझते/मानते हों, लेकिन अगर सत्ता की कृपा आप पर नहीं है तो सारी काबलियत धरी की धरी रह जाती है वह सब बेकार साबित हो जाती है। काबलियत पर कृपा हावी हो जाती है। इस कलयुग में काबिल वहीं,जो मंत्री के मन भाए।
पहले गुजरात काडर के राकेश अस्थाना को और अब तमिलनाडु काडर के संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बना कर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार दूसरी बार यह साबित कर दिया है।

वाक़या वर्ष 2013 अगस्त प्रथम सप्ताह का है जब जैसलमेर एसपी से मेरा तबादला प्रिन्सिपल पीटीएस किशनगढ़ के पद पर हुआ और मेरे अधीन कॉमंडैंट डी॰डी॰सिंह…

समग्र समाचार सेवा भोपाल, 17जुलाई। मध्यप्रदेश  में तबादलों का सिलसिला जारी हैं इस बीच अब राजधानी भोपाल से खबर मिली है कि मध्यप्रदेश गृह विभाग ने…

समग्र समाचार सेवा राजस्थान, 16जुलाई। “SDRF राजस्थान को मिला सम्मान टीम को सेकेंड भारत पुलिस पुरस्कार 2022 द्वारा सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आईपीएस पंकज चौधरी…