Browsing: Jaitapur

फ्रांस की मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर डेवलपमेंट क्रिसौला ज़ाचारोपोलू वर्तमान में भारत यात्रा पर हैं और उन्होंने परमाणु ऊर्जा में भारत-फ्रांस सहयोग पर चर्चा करने के लिए आज यहां नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। उनके साथ एक उच्च स्तरीय फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल भी था।