Browsing: Jharkhand

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। किशनगंज में सशस्त्र सीमा बल – एसएसबी के शिविर में फतेहपुर, पेक्टोला, बेरिया आमगाछी और रानीगंज स्थित पांच सीमा निगरानी चौकियों के भवन का उद्घाटन करते हुए श्री शाह ने कहा कि नेपाल की खुली सीमा, सुरक्षा बलों के जवानों के लिए चुनौती है। गृहमंत्री ने सशस्‍त्र सीमा बल के जवानों से नेपाल और बांग्‍लादेश की सीमा पर घुसपैठ, मानव और मवेशियों की तस्‍करी को रोकने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी।

झारखंड सरकार ने राज्य में स्थानीयता को परिभाषित करने के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले के अनुसार वैसे लोग जिनके वंशजों का नाम 1932 के खतियान यानि की जमीन के सर्वे में है वही झारखंड के स्थानीय निवासी कहलाएंगे.

झारखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सोरेन ने राज्यपाल से चुनाव आयोग की सिफारिश की एक कॉपी उन्हें भी उपलब्ध कराने और जल्द से जल्द फैसला करने की अपील की है।

झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. सोरेन सरकार की कैबिनेट ने बृहस्तिवार को ओल्ड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है. ये योजना 1 सितम्बर 2022 से लागू होगी. इसके लागू होने के साथ ही 1 दिसंबर 2004 से लागू नई अंशदायी पेंशन योजना खत्म हो जाएगी. ओल्ड पेंशन स्कीम को मंजूरी दिए जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताने वालों की लंबी कतार लग गई. ढोल-नगाड़े की आवाज से पूरा मंत्रालय परिसर गूंज उठा.

झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच तीन बसें सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर सीएम आवास से अज्ञात लोकेशन के लिए रवाना होती नजर आईं. ऐसी अटकलें है कि ये बसे छत्तीसगढ़ के लिए निकली हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन भी रवाना हुए हैं. उनके सुरक्षा का पूरा काफिला भी बसों के साथ ही निकलता हुआ नजर आया.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है, जो इसका प्रमाण है कि देश ‘इस्लामीकरण’ की तरफ बढ़ रहा है.

झारंखंड से एक मामला सामने आया है जो वाकई हैरान करने वाला है। वैसे तो सामान्यत: स्कूलो और सरकारी कार्यालयों में हम साप्ताहिक अवकाश रविवार को ही मनाते है लेकिन झारखंड ऐसा राज्य जहां कुछ स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह शुक्रवार को मनाया जा रहा है।

भाजपा ने रविवार को कहा कि झारखंड “भ्रष्टाचार का अड्डा” बन गया है भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायकों की बड़ी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तारी के बाद यह बात कही।

हावड़ा में कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने झारखंड के तीन विधायकों को रविवार को निलंबित कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि पूरा कांग्रेस नेतृत्व, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, राज्य में भ्रष्टाचार में लिप्त है।

समग्र समाचार सेवा रांची, 16जुलाई। झारखंड मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को कुछ शर्तों के साथ लागू करने और गरीबों को हर महीने 100 यूनिट मुफ्त…

समग्र समाचार सेवा रांची, 9जुलाई। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अखिल भारतीय सेवा…