Browsing: Karnataka
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 और 12 नवंबर, 2022 को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे। 11 नवंबर को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री विधान सौध, बेंगलुरु में महर्षि वाल्मीकि और संत कवि श्री कनक दास की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
कर्नाटक: कांग्रेस नेता सतीश जरकीहोली के विवादित बयान, बोले- हिंदू शब्द का मतलब जानकर शर्म आ जाएगी
कर्नाटक के रामनगर में लिंगायत संत ने 24अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत अपने मठ में मृत पाए गए हैं। संत की मौत की किस वजह से हुई इसका पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि संत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट आज गुरुवार को कर्नाटक सरकार के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने पर रोक लगाई गई थी. टॉप कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक पीठ 13 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में 3 न्यायाधीशों के नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने अधिसूचना सं. के.13023/02/2022-यू स.II दिनांक 23.09.2022 के द्वारा कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश सर्व/श्री न्यायमूर्ति (i) मोहम्मद घोष शुकुरे कमल, (ii) राजेंद्र बादामीकर और (iii) सुश्री न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्निसा मोहिउद्दीन को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मंत्री श्री उमेश कट्टी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कर्नाटक में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को बताया कि वे कोविड संक्रमित है इसलिए उनकी नई दिल्ली की यात्रा रद्द कर दी गई है।उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।