Browsing: Kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. शनिवार को नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भारतीय जनता पार्टी की ‘‘भारी मशीनरी’’ ने इसे आम आदमी पार्टी अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था.
एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘आशीर्वाद’ मांगा।
दिल्ली नगर निगम के लिए मतगणना पूरी हो गई है. आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पूरा कर लिया है. पार्टी ने कुल 134 सीटें जीती हैं. जबकि बीजेपी 104 वार्डों पर सिमट गई. निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 है जिसे आप ने हासिल कर लिया है. कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार के एक नए श्रमिक घोटाले का खुलासा किया और कहा कि गत आठ साल में केजरीवाल ने दिल्ली को भ्रष्टाचार का एक नया मॉडल दिया है, दिल्ली को नए से नए भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज वार्ड नंबर 107 विकासपुरी, 99 हरि नगर, 93 मादीपुर, 95 विष्णु गार्डन, 96 राजौरी गार्डन, 102 ख्याला व 115 उत्तम नगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष जनसभाएँ एवं जनसंपर्क कर एमसीडी चुनावों फिर से भाजपा बहुमत से जिताने की अपील की।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज वार्ड नंबर वार्ड संख्या 86 ईस्ट पटेल नगर, 139 नारायणा, 48 गुरु हरकिशन नगर, 50 मंगोलपुरी बी और 87 रंजीत नगर में मेगा रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार किया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों को केजरीवाल को खुला संरक्षण देने वाला बताया है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 4 दिसम्बर को चुनाव से पहले बुधवार को मलका गंज इलाके में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी और आप के दो अन्य नेताओं के फोन चोरी हो गए.
सीएम योगी औऱ केजरीवाल में ट्वीटर वार, किसी ने कहा- आतंक का हितैषी तो किसी ने कहा- गालीगलौज की बजाय..
कुछ ही दिनों बाद गुजरात चुनाव होने वालें है ऐसे में सभी पार्टी जमकर तैयारी में लगी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गुजरात में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आतंकवाद का सच्चा हितैषी बता दिया।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 70 शास्त्री नगर, 69 कमला नगर व 141 राजेंद्र नगर में मेगा रोड शो, सभाओं व जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार व झूठे दावों से दिल्ली बेहाल होने की बात कहते हुए एमसीडी में फिर एक बार भाजपा के जीत दावा किया ।