Browsing: Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।’’
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में हो रही केवल 3 दिन पढ़ाई, HC ने केजरीवाल सरकार को भेजा नोटिस
दिल्ली शिक्षा मॉडल को सबसे बेहतर बताने वाली दिल्ली सरकार के स्कूलों को लेकर हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ सरकारी स्कूलों में रोजाना पर्याप्त घंटों तक बच्चों की पढ़ाई न होने को लेकर हाल ही में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसके बाद अब दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल 12 और 13 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे, पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. कुमार की इस मुलाकात के सियासी मायने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना लगाए जा रहे हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और JDU नेता संजय झा भी मौजूद थे.
गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के आक्रामक अभियान को जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देवभूमि द्वारका जिले में आज यानी शुक्रवार को मतदाताओं के लिए एक और ‘‘गारंटी” की घोषणा करेंगे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने बुधवार को कहा कि देश में पहला वर्चुअल स्कूल पिछले साल दिल्ली सरकार ने नहीं बल्कि केंद्र ने शुरू किया था. भारत के पहले वर्चुअल स्कूल के आज लॉन्च होने के दावों के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में, NOIS ने एक बयान में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि देश का पहला वर्चुअल स्कूल पिछले साल अगस्त में केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा पहले ही लॉन्च किया गया था.”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सियासी गुरू कहे जाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद करने को कहा है. उन्होंने शराब की दुकाने खोले जाने को लेकर केजरीवाल के आचरण पर भी सवाल उठाया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम यहां के लोगों को गारंटी दे रहे हैं कि हम सभी गुजरातियों को मुफ्त और सर्वोत्तम स्वास्थ्य उपचार प्रदान करेंगे.मोहल्ला क्लीनिक की तरह शहरों और गांवों में भी स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाएंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर सोमवार को केंद्र पर हमला बोला और हैरानी जताई कि देश इस तरह कैसे तरक्की कर सकता है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है और इस मामलें को लेकर आप और बीजेपी आमने सामने है। आप ने जहां इसे अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए की गई कार्रवाई करार दिया है। वहीं बीजेपी ने इसे बड़ा घोटाला बताया है।