Browsing: Late Chaudhary Charan Singh

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी। समाजवादी पार्टी (सपा) चरण सिंह की 118वीं जयंती को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस खास मौके पर पार्टी के सभी जिला कार्यालयों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।