Browsing: Launch
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित 3 दिनी वृहद कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भुवनेश्वर के जयदेव भवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें ओडिया भाषा में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की इंजीनियरिंग पुस्तकें; उड़िया भाषा में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (सीएसटीटी) द्वारा विकसित तकनीकी शब्दावली और ई-कुंभ (एकाधिक भारतीय भाषाओं में ज्ञान का प्रसार) पोर्टल शामिल हैं।
भारत में अगले साल होने वाले G-20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो लॉन्च किया। लोगो के साथ एक टैगलाइन भी दी है, जिसमें लिखा है ‘भारत 2023 India’। इसके साथ ही पीएम ने Website भी लॉन्च की। बता दें कि आजादी के बाद पहली बार भारत में G-20 समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए काशी को सांस्कृतिक नगरी के तौर पर चुना गया है।
प्रसार भारती के वाणिज्यिक परिचालनों या कामकाज को सुव्यवस्थित और स्वचालित करने के लिए श्री मयंक अग्रवाल, सीईओ, पीबी और श्री डी.पी.एस. नेगी, सदस्य (वित्त), पीबी ने 7 नवंबर, 2022 को प्रसार भारती सचिवालय में आकाशवाणी के सभी वाणिज्यिक परिचालनों के लिए एक पूरी तरह से एकीकृत यातायात और बिलिंग एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर ‘ब्रॉडकास्ट एयर-टाइम शेड्यूलर (बैट्स)’ लॉन्च किया।
वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी MPV कार टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस लांच करने जा रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने भारत में 25 नवंबर को इसकी लॉन्चिंग डेट फिक्स की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले- 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान- का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान, 75,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को धनतेरस के मौके पर ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ किया, इसके तहत देश के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. पीएम मोदी ने पहली बार इस रोजगार मेले में 75,000 से युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे पर फैली मुस्कान देखने लायक थी.
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज शिक्षा की नींव चरण (फाउंडेशनल स्टेज) के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा और देश भर में ‘बालवाटिका 49 केंद्रीय विद्यालयों’ की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के त्रिमंदिर, अडालज में उत्कृष्ट मिशन स्कूलों (मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस) का शुभारंभ किया। मिशन की परिकल्पना कुल 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की गई है। त्रिमंदिर में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 4260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। यह मिशन गुजरात में नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना और राज्य में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के समग्र आधुनिकीकरण से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा।