Browsing: Launched

स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में महिलाओं के असर को रेखांकित करने के लिए केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्री  हरदीप सिंह पुरी ने 7 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘वीमन आइकन्स लीडिंग स्वच्छता’ (विन्स) अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा की।

केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में चार वर्षीय ऑनलाइन बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) पाठ्यक्रम (https://study.iitm.ac.in/es/) का शुभारंभ किया।

भारतीय रेलवे ने भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक रेलगाड़ी द्वारा भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों की यात्रा को कवर करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए भ्रमण कार्यक्रम “नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी” को संचालित करने का निर्णय लिया है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने तीन आईओटी सेंसर आधारित उपकरणों का शुभारंभ किया।

राव इंद्रजीत सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (मॉसपी) ने 22 फरवरी 2023 को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स)-2023 पर संशोधित दिशानिर्देश-2023 जारी किए।

जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत परिकल्‍पना की गई थी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा राज्‍य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर राष्ट्रीय संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में बुनियादी चरण के लिए शिक्षण-अध्‍यापन सामग्री का शुभारंभ किया।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज (एएससीआई) में विज्ञान प्रशासकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया।

भारत की साइबर तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और 21वीं सदी की साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से अभिनव विचारों और तकनीकी समाधानों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन ‘कवच-2023’ का शुभारंभ किया गया।

अब उत्तर प्रदेश के लोगों को विदेश जाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही भागादौड़ी करने की जरूरत पड़ने वाली है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं.