Browsing: leader Saifullah

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 12 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को गिरफ्तार जैश आतंकी नदीम के पाकिस्तानी कनेक्शन का पता चला है। बताया जा रहा है कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर सैफुल्लाह के संपर्क में था जहाँ से उसे नूपुर शर्मा को कत्ल करने का फरमान मिला था। सैफुल्लाह से सम्पर्क करने के लिए नदीम के द्वारा फर्जी ID बनाने का भी दावा किया जा रहा है। वह साल 2018 से ही ‘जैश ए मोहम्मद’ से जुड़ा बताया जा रहा है।