Browsing: Leader
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने ईडी के नोटिस पर पलटवार किया है। शनिवार को गोविंद सिंह ने मीडिया से कहा कि नोटिस में ना तो अपराध का ना ही कारण का उल्लेख है। हम ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता से कथित रूप से अभद्रता करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नगर को सौंपी है. एसपी ने यह जानकारी दी.
मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी-कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी बीच बीजेपी के सीनियर लीडर गौरीशंकर बिसेन ने 2023 में बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है
भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर ”सदा भ्रमित” रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सीमा पर तनाव पर उनकी हाल की टिप्पणी को लेकर भारत चीन के सामने आत्मसमर्पण कर दे।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद हो गया है. खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया है. जानकारी के मुताबिक खुर्शीद ने कहा- भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है.
जयराम रमेश ने भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर के बयान को बताया नफरती भाषण, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक समारोह के दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी हेट स्पीच का एक स्पष्ट उदाहरण है। रमेश ने कहा कि वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ महिला विरोधी और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय (Ajay Rai) को मंगलवार को तलब किया. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने सोमवार को कहा था कि ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में लटका और झटका दिखाने आती हैं. इसके बाद बीजेपी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.
उत्तर प्रदेश के मऊ सदर विधानसभा से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को सांसद-विधायक (एमपी एमएलए) विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई और पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। मुख्तार अंसारी के ऊपर लगे पांच मामलों में 11 गवाहों की गवाही हुई।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा के बाद विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के पास किसी समुदाय का वोट बैंक नहीं है, इसलिए वह तेजस्वी यादव को बढ़ावा दे रहे हैं.
समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. डिंपल यादव यूपी के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं. हाल ही में हुए उप चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है. निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर डिंपल यादव ने हिंदी में शपथ ली.