Browsing: Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के मुरैना में पटाखों के एक अवैध गोदाम में आज यानी गुरुवार 20 अक्टूबर को जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस बिल्डिंग में यह अवैध गोदाम चल रहा था वह पूरी तरह से धराशायी हो गई. इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है और कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के अवसर पर 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 4.51 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में एनएच 75ई के रीवा-सीधी खंड पर दोहरी सुरंग सहित चुरहट बाईपास पर काम लगभग पूरा हो गया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, इलाके के एक दबंग ने एक 9 साल के बच्चे को मोबाइल चोरी के शक में कुएं में लटकाए रखा. मासूम रोता-बिलखता और विनती करता रहा मगर उस दबंग ने बच्चे की एक न सुनी, इस घटना को वहां मौजूद एक अन्य युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में देश में पहली बार हिंदी में MBBS के पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश में ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का शिलान्यास किया।
हर हर महादेव ! जय श्री महाकाल, जय श्री महाकाल महाराज की जय ! महाकाल महादेव, महाकाल महा प्रभो। महाकाल महारुद्र, महाकाल नमोस्तुते॥
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर-इंदौर फ्लाइट रूट का किया उद्घाटन
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का 59वां स्थापना दिवस समारोह आज ऑनलाइन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि आज मध्य प्रदेश खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य माना जाता है तो उसकी बुनियाद में कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका, कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मध्य प्रदेश में 46 नगरीय निकायों के लिए मतगणना शुरू हो गई है. 18 जिलों के 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के लिए मतगणना चल रही है. रूझान आने शुरू हो गए हैं. सिंगरौली जिले के नवगठित नगर परिषद सरई और बरगवां में बीजेपी आगे चल रही है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.