Browsing: Major Ports

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) के तहत आने वाले प्रमुख बंदरगाहों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वर्ष–दर–वर्ष आधार पर 10.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कार्गो हैंडलिंग के लक्ष्यों को पार करके नए कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

जवाहरलाल नेहरू पत्‍तन प्राधिकरण (जेएनपीए) भारत का सबसे अच्छा कार्य प्रदर्शन करने वाला पत्‍तन है, जो जेएनपीए प्रशिक्षण केंद्र में ‘प्रमुख पत्‍तन अधिकारियों के लिए ओरिएन्टेंशन कार्यक्रम’ का आयोजन कर रहा है। दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 28 नवंबर, 2022 से शुरू हुआ है और 9 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगा।