Browsing: meeting
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को कलेक्टर ने प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल वाशिंगटन में अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-अमरीका समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने सहित आपसी हित से जुड़े विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुश्री आरती आहूजा ने आज जोधपुर में 2 से 4 फरवरी को होने वाले जी20 के पहले रोजगार कार्य-समूह की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
इंटरनेशनल काउंसिल आफ ज्यूरिस्ट के प्रेसिडेंट डॉ आदिश अग्रवाल ने आज राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाक़ात कर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी अपनी पुस्तक भेंट की। मोदी की इस जीवनी को न्यूयार्क के यूएसए पब्लिकेशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन हाउस ने प्रकाशित किया है।
श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से यहां पार्टी दफ्तर में मुलाकात की. स्वामी प्रसाद मौर्य दोपहर 12 बजे के आसपास सपा दफ्तर पहुंचे और पार्टी प्रमुख के साथ करीब पौन घंटे तक बैठक की.
भारत 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। यह फोरम जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और भारत द्वारा आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक मंच पर लायेगा।
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज यहां आकांक्षी जिलों के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर्स (एलडीएम) और स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी (एसएलबीसी) के संयोजकों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत, श्रीलंका की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार के लिए निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी कार्य समूह की पहली बैठक वर्तमान में केरल के तिरुवनंतपुरम में चल रही है। इस बैठक में सदस्य, अतिथि देश और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों सहित प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी की अध्यक्षता में आज संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री अर्जुन राम मेघवाल, संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री भी उपस्थित थे ।