Browsing: meeting
भारत ने शुक्रवार वियतनाम के हनोई में आयोजित छठे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन – शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) सुश्री नीता प्रसाद ने वर्चुअल रूप में बैठक को संबोधित किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रमुख पहलों तथा ईएएस के भागीदार देशों के साथ शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भारत के परस्पर सहयोग आधारित प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और विकास और लोगों के कल्याण से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की।
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले फीफा महासचिव फातमा समौरा से मुलाकात की। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक; अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष श्री कल्याण चौबे; एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन और शिक्षा मंत्रालय, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, एनवीएस, सीबीएसई और साई के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस दीपांकर दत्ता की पदोन्नति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की ओर से प्रस्ताव दिया गया है। इसमें जस्टिस दीपांकर को शीर्ष अदालत का जज बनाने का सुझाव दिया गया है। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइड पर अपलोड किए गए बयान के अनुसार, CJI (भारत के चीफ जस्टिस) यूयू ललित की अगुवाई में सोमवार को कोलेजियम की बैठक हुई। इस दौरान ही बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पदोन्नति का प्रस्ताव पेश किया गया।
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और पिछले साल पड़ोसी देश में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद म्यांमार से लोगों की आमद के कारण राज्य की स्थिति पर चर्चा की।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद से अलग-अलग मुलाकात की और विपक्षी एकता पर चर्चा की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उमर इलियासी नें उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ और ‘राष्ट्र ऋषि’ बताया है. उमर इल्यासी ने कहा कि मोहन भागवत का हमारे यहां आना एक सौभाग्य की बात है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली का दौरा करेंगे. वह विशेष विमान से सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दरअसल गहलोत ने पार्टी विधायकों की देर रात बैठक बुलाई , जिसे यह साबित करने वाला कदम बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख के लिए चुनाव लड़ने के लिए उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 सितंबर सोमवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से मुलाकात की। रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति अल-सीसी ने बताया कि भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक रूप से द्विपक्षीय संबंध अच्छी तरह से स्थापित हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
पार्टी के राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले, शशि थरूर ने अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को उनके आवास पर मुलाकात की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.