Browsing: Minister of State for Commerce and Industry

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कंबोडिया के सिएम रीप सिटी में 10वीं ईएएस ईएमएम (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आर्थिक मंत्रियों की बैठक) में भाग लिया। इस बैठक में सभी 10 आसियान देशों के साथ-साथ आठ साझीदार देशों यानी ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूसी संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका की भागीदारी रही।