Browsing: modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह सुबह करीब 8:30 बजे श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह करीब 9:25 बजे प्रधानमंत्री मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

नरेंद्र मोदी सिर्फ एक प्रधानमंत्री या नेता नहीं हैं, बल्कि एक समाज सुधारक और देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ नामक पुस्तक के गुजराती संस्करण के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी की निंदा की है. दरअसल गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1:45 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत करेंगे।

भारत में बैंकिंग सुविधाओं को देश के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स को लॉन्च कर दिया है। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू कश्मीर में दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों सहित देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स उद्घाटन किया।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है, अब जल्द ही गुजरात की घोषणा भी होने वाली है। ऐसे में गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के पास अपना किला बचाने की बड़ी चुनौती है। सूत्रों की मानें तो एक बार फिर गुजरात में भाजपा की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उठा ली है।