Browsing: modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र के दूसरे दिन सभी भक्तों के लिए मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए आज तोक्यो पहुंचे. मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.
वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने रविवार को बताया कि उन्होंने भारत का अगला अटॉर्नी जनरल बनने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। रोहतगी ने कहा कि उनके फैसले के पीछे कोई खास वजह नहीं है। केंद्र ने के.के. वेणुगोपाल (91) की जगह लेने के लिए इस महीने की शुरुआत में रोहतगी को अटॉर्नी जनरल पद की पेशकश की थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज शाम तोक्यो के लिए रवाना होंगे। शिंजो आबे की इस वर्ष 8 जुलाई को प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि घायल लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के अनुरूप हैं और गरीबों तथा समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगतसिंह के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि लोग कब चीतों को देख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीतों की बात करने लिए बहुत सारे मैसेज आए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए पीएफआई संवेदनशील स्थानों पर हमले शुरू करने के लिए आतंकी मॉड्यूल, घातक हथियारों और विस्फोटकों को इकठ्ठा करने में लगी हुई थी।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ गुरुवार (22 सितंबर 2022) को हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई का तमाम मुस्लिम संगठनों ने भी समर्थन किया है। इन संगठनों में सूफी खानकाह एसोसिएशन व ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज भी शामिल हैं। सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौसर हसन मजीदी ने तो पीएम मोदी को पत्र लिखकर PFI को बैन करने की माँग की है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.