Browsing: modi
शुक्रवार को भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की कमीशनिंग के बाद पीएम मोदी ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ लक्ष्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया है। कोच्चि में समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आईएनएस विक्रांत की क्षमता और देश की अनूठी उपलब्धि की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को कोच्चि में कोच्चि मेट्रो और भारतीय रेलवे की 4500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले आज प्रधानमंत्री कोच्चि के कलाडी गांव स्थित श्री आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र देखने गए थे।
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक मंज़ूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया जी का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी वोट बैंक की सोच के साथ जरूरतमंदों तक पहुंची हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा कर विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दोषसिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिये।
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
खुली और अनौपचारिक बातचीत में प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को सेवा में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि उन्हें अब वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पीएम ने उनसे सेवा में शामिल होने के कारणों पर भी चर्चा की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में एकरूपता है। अगर हम गरीब की बात करते हैं तो हम गरीब के जीवन स्तर में बदलाव लाना चाहते हैं, जब हम गैर बराबरी को समाप्त करने की बात करते हैं तो हम समानता स्थापित करना चाहते हैं, जब हम विकास की बात करते हैं तो विकास को चरम पर पहुंचाना चाहते हैं, जब हम देश को मजबूत करने की बात करते हैं तो हम अपने कृतित्व के माध्यम से भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना चाहते हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भारत में सुजुकी के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भारत में जापान के राजदूत महामहिम श्री सतोशी सुजुकी, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, सासंद श्री सी. आर. पाटिल, राज्यमंत्री श्री जगदीश पांचाल, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री ओ. सुजुकी, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री टी. सुजुकी और मारुति-सुजुकी के चेयरमैन श्री आरसी भार्गव उपस्थित थे।
सोनिया से मिल कर पहले ही अपने मंसूबे बता चुके थे आजाद
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज, कच्छ जिले में एक रोड शो किया। बता दें कि इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होंने वाले है।भुज शहर में हिल गार्डन सर्कल और जिला उद्योग केंद्र के बीच हुए तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान मोदी का अभिवादन करने के लिए भुज और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग सड़क के दोनों किनारों पर एकत्र हुए।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.