Browsing: Motion

अडाणी समूह से संबंधित मुद्दे पर तीन दिन के गतिरोध के बाद लोकसभा में आज राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरूआत करते हुए भाजपा सांसद सी पी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में विश्‍व के मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है।

बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस दीपांकर दत्ता की पदोन्नति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की ओर से प्रस्ताव दिया गया है। इसमें जस्टिस दीपांकर को शीर्ष अदालत का जज बनाने का सुझाव दिया गया है। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइड पर अपलोड किए गए बयान के अनुसार, CJI (भारत के चीफ जस्टिस) यूयू ललित की अगुवाई में सोमवार को कोलेजियम की बैठक हुई। इस दौरान ही बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पदोन्नति का प्रस्ताव पेश किया गया।