Browsing: MP
पंजाब के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
अरोड़ा ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी और उन्होंने और बिड़ला ने शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देशों के बाद नशे की अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है, कई हुक्का लाउंज संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री चौहान की पीठ थपथपाई है।
अभिनेता-सह-राजनेता रवि किशन से कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये ठगी हो गई है, इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है. गोरखपुर सदर से सांसद और फिल्म अभिनेता किशन ने गोरखपुर छावनी थाने में एक बिल्डर के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है.
बीजेपी से राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें सुशील मोदी की हत्या करने की धमकी दी गई है।
सांसद विनोद सोनकर( सांसद-कौशाम्बी, लोकसभा संसदीय आचार समिति के सभापति व त्रिपुरा के ) ने पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कौशाम्बी में किया 5 ओपीडी ‘मोदी वैन’ का शुभारंभ।
झारखंड पुलिस ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक मामले में एफआईआर दर्ज की है. इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश किया और क्लीयरेंस लेने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया.
संस्कृति संज्ञान के पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य राजवीर जी अध्यक्ष भारत रक्षा मंच दिल्ली प्रदेश, रेवती रमन पांडे जी वरिष्ठ पत्रकार, बहन ललिता जी एवं पवन सेठी जी ने आदरणीय हरीश द्विवेदी जी, लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी , से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें संस्कृति संज्ञान की स्मारिका एवं रामचरितमानस की एक प्रति भेंट की गई।
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कोन विकास खण्ड के बाढ़ प्रभवित क्षेत्र हरसिंहपुर, मल्लेपुर व डोमनपुर का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान ग्रामीणो से बात भी की। इस दौरान उन्होंने फसलो के नुकसान के बारे में जानकारी ली गयी। उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह को निर्देश भी दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में आने जानें के लिए पर्याप्त नाव की व्यवस्था करायी जाय तथा नुकसान हुये फसलो का लेखपाल के माध्यम से तत्काल पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर बाढ़ प्रभावित लोगो को नियमानुसार राहत पहुंचाया जाय।
प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार जी एवं सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे जी ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की एवं उन्हें लोकमंथन 2022 – असम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता सौगत रॉय के खिलाफ विवादित बयान दिया है. पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने गुरुवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय अपने उस बयान के लिए “जूतों से पीटे जाएंगे” जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के आलोचकों के बारे में कुछ कहा था.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.