Browsing: murder
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो. इसके बाद बवाल मचा था और उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
कुख्यात लारेंस बिश्नोई गिरोह को बंदूकें सप्लाई करने वाले हथियारों के एक सौदागर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया है.
कश्मीर में इस साल आतंकियों द्वारा तीन कश्मीरी पंडितों समेत अल्पसंख्यक समुदायों के 14 लोगों हत्या की गई है.
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में यह जानकारी दी.
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या के मामले में मुकदमा चलेगा. लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने मंगलवार को आशीष मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. अदालत ने कहा कि मुकदमा 16 दिसंबर से शुरू होगा.
बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इस बीच पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर परिषद में सभापति पद के उम्मीदवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में उनके सहयोगी भी घायल हो गए है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.
राजधानी दिल्ली क्राईम का गढ़ बनता जा रहा है। एक के बाद हत्याकांड से दिल्ली में दहशत में है। जहां एक तरफ श्रद्धा हत्याकांड के मामलें की जांच अभी खत्म भी नही हुई है कि ठीक उसी तरह की एक वारदात ने पुलिस को हैरत में डाल दिया है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आस्ट्रेलिया में महिला की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त पर दस लाख आस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 5.5 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया गया था.
श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है। ये टेस्ट रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में करीब 5 घंटे से चल रहा है।
अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या कर 35 टुकड़ों में काटकर फेंकने वाले आफताब पूनावाला को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में उसने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि उसने जो कुछ किया वो गुस्से में किया.
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा बयान दिया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हिंदुओं एक हो जाओ और मेरी बात कान खोलकर सुनो। उनको उन्हीं की भाषा में जवाब दो।