Browsing: Murmu

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी. महारानी के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत दुनिया भर के 500 गणमान्य शामिल होंगे. महारानी का पार्थिव शरीर कई दिनों से वेस्टमिंस्टर पैलेस में है. अनुमान है कि अब तक 7.5 लाख ब्रितानी और विदेशी मेहमान महारानी के अंतिम दर्शन कर चुके हैं.

नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के 62वें पाठ्यक्रम के शिक्षकों और सदस्यों ने आज (15 सितंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक सुश्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने 9 सितंबर, शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

नीदरलैंड की महामहिम रानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 29 अगस्त सोमवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।राष्ट्रपति ने रानी मैक्सिमा का स्वागत किया तथा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के बारे में चर्चा की। बैठक के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति की अप्रैल, 2022 में नीदरलैंड की राजकीय यात्रा को याद किया गया।

प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार जी एवं सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे जी ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की एवं उन्हें लोकमंथन 2022 – असम के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

जस्टिस उदय उमेश ललित ने आज भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जज मौजूद रहे. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर आसीन होने वाले 49वें व्यक्ति जस्टिस ललित का का कार्यकाल 8 नवंबर तक होगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इक्वाडोर, सोमालिया, जर्मनी और सूरीनाम के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किये। निम्नलिखित राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिवों के रूप में प्रतिनियुक्त 2020 बैच के 175 आईएएस अधिकारियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि सिविल सेवकों के रूप में, भारत को ज्ञान, आपूर्ति-श्रृंखला, नवाचार, प्रौद्योगिकी-विकास और विभिन्न अन्य क्षेत्रों के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 29जुलाई। ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले के पांच दर्जन लोगों के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था…