Browsing: Narendra Singh Tomar
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरूवार को नई दिल्ली में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) पर परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर, श्री तोमर ने कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि इससे दूसरे क्षेत्रों को भी मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल कृषि क्षेत्र में विकास के लिए आदर्श मॉडल हो सकता है और पीपीपी परियोजनाओं में आय बढ़ाकर किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया जाना चाहिए।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को एनएएससी, पूसा, नई दिल्ली में रबी अभियान 2022-23 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि चौथे अग्रिम अनुमान (2021-22) के अनुसार, देश में खाद्यान्न का उत्पादन 3157 लाख टन होने की संभावना है जो कि 2020-21 के दौरान खाद्यान्न के उत्पादन से 50 लाख टन अधिक है। 2021-22 के दौरान कुल दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमशः 277 और 377 लाख टन होने का अनुमान है, जो अभूतपूर्व है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज जूनागढ़ (गुजरात) में नारियल विकास बोर्ड के छठें राज्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर तोमर ने 24वें विश्व नारियल दिवस समारोह का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में श्री तोमर ने कहा कि भारत में नारियल की खेती के साथ ही, प्रसंस्करण और बाजार भी बढ़ रहा है, और निर्यात की दृष्टि से भी हमारा देश अग्रणी स्थिति में आ गया है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याजण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराते हुए देश की साख बढ़ाई है। साथ ही वे गांव-गरीब-किसान को कभी भी नहीं भूलते हैं, गरीबों की ताकत बढ़ेगी तो देश की ताकत बढ़ेगी, गांवों में विकास होगा तो देश में विकास होगा व किसानों के घर समृद्धि आएगी तो भारत माता समृद्ध होगी। इस कल्पना को साकार करने के लिए पीएमलगातारप्रयत्न करते रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं सदैव उनके सामाजिक- आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करने पर जोर देती रही है। साथ ही, केंद्र ने कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए अनेक पहल की हैं। इनमें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम, एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की प्रगति को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 31 अगस्त को राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में चर्चा की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में एकरूपता है। अगर हम गरीब की बात करते हैं तो हम गरीब के जीवन स्तर में बदलाव लाना चाहते हैं, जब हम गैर बराबरी को समाप्त करने की बात करते हैं तो हम समानता स्थापित करना चाहते हैं, जब हम विकास की बात करते हैं तो विकास को चरम पर पहुंचाना चाहते हैं, जब हम देश को मजबूत करने की बात करते हैं तो हम अपने कृतित्व के माध्यम से भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना चाहते हैं
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत, 60 वर्षों से ज्यादा समय से उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में एक साथ 4 नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी विशेष अतिथि थे।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर (बरेली) का दसवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को बदलने व आगे बढ़ाने के लए पूरी शिद्धत के साथ काम कर रही है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान से बहुत प्रगति की है, भारत आज अधिकांश खाद्य उत्पादों के मामले में पहले या दूसरे क्रम पर है। तोमर ने कहा कि यहां तक पहुंचने में किसानों के परिश्रम, सरकार की किसान हितैषी नीतियों व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का योगदान है और कृषि उत्पादों की दृष्टि से हम सारी दुनिया में सीना तानकर खड़े हुए हैं।
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर चौतरफा काम कर रही हैं।