Browsing: National Tourist Police Scheme

गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के समन्वय में पर्यटन मंत्रालय 19 अक्टूबर, 2022 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक समान पर्यटक पुलिस योजना के कार्यान्वयन के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभाग के महानिदेशकों/ महानिरीक्षकों (डीजी/आईजी) के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में केन्द्रीय पर्यटन, संस्कृति और डोनर मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भी भाग लेंगे।