Browsing: Neeraj Sharma
आज फरीदाबाद के एनआईटी बस अड्डे का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया जिसपर एन.आई.टी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचकर सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है।
एन.आई.टी-86 फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने आज नगर निगम मुख्यालय पर 16 सूत्रीय मांगों को लेकर की गई हड़ताल पर पहंुच कर अपना स्मर्थन दिया। नगर निगम फरीदाबाद कर्मचारी 19-20 अक्टूबर से टूल डाउन हड़ताल को लेकर लगातार सरकार से मांग रहे है कि उनका लम्बित वेतन दिया जाएं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर कर नगर निगम में नियमित किया जाए।
एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर एनआईटी विधानसभा के एयर फोर्स 100 मीटर के दायरे में मोटेशन एंव रजिस्ट्ररी में आ रही है परेशानी के लिए एयरफोर्स रोड स्थित नफीसा गार्डन पर कैम्प का आयोजन किया हालंकि चुनाव आयोग से अति आवश्यक कार्य आने के कारण अधिकारी तो नही हुए पहुंच सके। लेकिन विधायक नीरज शर्मा ने अपने निवास स्थान पर सभी लोगो से म्यूटेशन के लिए दस्तावेज जमा करवा लिए।
एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा 27 सितबंर को वार्ड-9 में फौजी आटा चक्की वाली गली में ट्यूब्ल का शिलान्यास एंव मेंन सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे तो जनता ने नीरज शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर त्रिलोक चंद तंवर जी ने बताया की वार्ड-9 में उनके एरिया में पानी की काफी समस्या थी जिसके बारे में विधायक जी को अवगत करवाया गया था। आज उसी कड़ी में विधायक नीरज शर्मा ने इस ट्यूब्ल का कार्य शुरू करवाया है।
फरीदाबाद नगर निगम में बिना काम हुए 200 करोड़ रूपए के पेमेंट घोटाले में स्टेट विजिलेंस ने आईएएस सोनल गोयल को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया। लेकिन शुक्रवार को सोनल नही पहुंची। उन्होंने विजिलेंस को सूचना दी है कि वह वीआईपी मूवमेंट के कारण नहीं आ पाई। अब विजिलेंस ने अगले हफ्ते बुलाया है।
एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा रविवार को दिल्ली में सैंकडो समर्थकों को लेकर पहुंचे। रास्ते में तेंलगाना एंव हैदराबाद से आए कांग्रेसजनों ने विधायक नीरज शर्मा का स्वागत किया।
एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बताया की विधायक बनने के बाद वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री जी ने प्री बजट सेशन बुलाया था जिसपर उनके द्धारा सभी विधायको से सुझाव मांगे गए थे, जिसपर विधायक नीरज शर्मा ने सुझाव दिया गया था कि सीवर के ढक्कनों को समय रहते नही बदला जाता, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे है।
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा में भी पंजाब और दिल्ली की तरह बढ़ती नशाखोरी पर प्रदेश सरकार को घेरा । नशाखोरी को लेकर सदन में रखे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीरज शर्मा ने सरकार से अनेक सवाल किए ।
एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने बताया की चुनाव से पहले वह राजीव कालोनी की सरकारी स्कूल वाली गली में गए थे जहां पैदल चलने का भी रास्ता नही था लोंगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था, जैसे ही वह विधायक बने तो उनको ज्ञात हुआ की राजीव कालोनी सरकार स्कूल वाली गली एंव बांके बिहारी चौक वाली गालियों का निर्माण कार्य दो विभागो के आपसी तालमेंल के कारण से नही हो रहा है
भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपना एक माह का वेतन स्वेच्छा से दिया था।