Browsing: nine people lost their lives

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-60 (NH 60) पर तब हुआ जब एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन की बस की टक्कर हो गई. हादसे में आठ महिला मजदूरों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.