Browsing: Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने गुणात्मक सुधारों के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोग पर जोर दिया। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मंथन-आइडिया टू एक्शन’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, हमें मतभेदों को दूर करना चाहिए और हमारी सोच भी अलग-अलग नहीं होनी चाहिए।

चीनी का अधिक उत्पादन अर्थव्यवस्था के लिए एक समस्या है; हम पेट्रोलियम उत्पादों के आयात के लिए प्रति वर्ष 15 लाख करोड़ रुपये व्यय करते हैं, इसलिए हमें कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्रों की दिशा में विविधीकृत करने की आवश्यकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज, 27 अगस्त 2022 मुंबई में राष्ट्रीय सह उत्पादन पुरस्कार 2022 के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नवोन्मेषण, उद्यमशीलता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान कौशल और अच्छी प्रथाएं ज्ञान का निर्माण करती हैं और ज्ञान को संपदा में बदलना ही देश का भविष्य है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार का यह प्रयास है कि वह समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, उनके विकास में मदद करें और उनकी सेवा करें।

अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जानें वाले नितिन गडकरी ने एक बार फिर अपने ही अंदाज में भाजपा सरकार की आलोचना की है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार समय पर फैसले नहीं लेती है और यह एक समस्या है। NATCON 2022 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘आप चमत्कार कर सकते हैं। यहां संभावनाएं भी मौजूद हैं और क्षमता भी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अवसंरचना में निवेश करने हेतु छोटे निवेशकों के लिए एक नया मॉडल तैयार किया जाएगा। फिक्की के सड़क और राजमार्ग शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपने निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न पाने के अवसर मिलेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 18 अगस्त को मुंबई में अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस स्विच ईआईवी 22 का शुभारंभ किया। इस इलेक्ट्रिक बस का शुभारम्भ करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा, “लंबी अवधि के दृष्टिकोण से देश की परिवहन प्रणाली को बदलने की आवश्यकता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना में कामयाबी हासिल हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कई ट्वीट्स के माध्यम से सूचित किया कि इसका आखिरी 20 किमी का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) निर्मित किया जा रहा है जिसमें 340 मीटर दात काली सुरंग शामिल है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में 2300 करोड़ रुपये लागत की 119 किलोमीटर लंबाई की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।