Browsing: NMDC

केन्द्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया ने आज नई दिल्ली में एनएमडीसी के नए लोगो का अनावरण किया।

भारत के लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक एनएमडीसी ने अप्रैल 2023 में 3.51 मिलियन टन(एमटी) का उत्पादन तथा 3.43 मिलियन टन की बिक्री दर्ज की है। यह एनएमडीसी के इतिहास में किसी भी अप्रैल महीने के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

एनएमडीसी ने बुधवार को हैदराबाद में एनएमडीसी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में अपनी ब्रांड एंबेसडर निकहत जरीन की 2023 आईबीए विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उनकी हाल की विजय का जश्न मनाया।

भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में लौह अयस्क का उत्पादन 41 मिलियन टन को पार कर लिया है।

राष्ट्रीय खनिक, एनएमडीसी ने शुक्रवार 16 दिसंबर, 2022 को चेन्नई में प्रतिष्ठित आईईआई (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया) उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 जीता। देश में लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक को, उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च स्तर की व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए 37वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में सम्मानित किया गया।

एनएमडीसी ने आज हैदराबाद स्थित अपने मुख्यालय पर टर्नकी कार्यों के लिए मानक बोली दस्तावेज जारी किया। खनन कंपनी की कई महत्वाकांक्षी और ज्यादा पूंजी वाली परियोजनाएं आनी हैं। इस मानक बोली दस्तावेज से अनुबंधों के आवंटन, क्रियान्वयन और निगरानी में ज्यादा दक्षता सुनिश्चित होगी।

भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा सूरत में 14 सितंबर 2022 को आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान वर्ष 2021-22 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की । एनएमडीसी लिमिटेड को “ग” क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में राजभाषा कीर्ति-तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक, एनएमडीसी ने भारत सरकार की आजादी का अमृत महोत्सव पहल के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया। खनन प्रमुख ने महावीर चक्र से सम्मानित कर्नल बी संतोष बाबू द्वारा गलवान घाटी में देश के लिए दिए गए बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करके साहस को सम्मानित किया।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 9 फरवरी। इस्पात मंत्रालय के अधीन देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने वित्तवर्ष-21 के…