Browsing: odisha
वर्ष 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जक अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित करने की तर्ज पर, भारतीय रेल ने ओडिशा के विद्यमान बड़ी लाइन नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण को पूरा कर लिया है।
कोयला मंत्रालय ने 03 नवंबर, 2022 को छठे दौर और पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी।
विधानसभा की ओर मार्च के दौरान बल के साथ संघर्ष के दौरान कई ओडिशा पुलिस अधिकारी और भाजपा समर्थक घायल हो गए, और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 से 11 फरवरी, 2023 तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी।
एक एएसआई के गोली मारने से जख्मी ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की आज रविवार को शाम को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
2014 से पहले ओडिशा में मेडिकल कॉलेजों की संख्या केवल 3 थी, अब यह बढ़कर 10 हो गई है: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को भुवनेश्वर में आईसीएमआर- क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के उपभवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने आईसीएमआर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और बीएसएल III प्रयोगशाला का शिलान्यास भी किया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राजधानी भुवनेश्वर के अस्पताल में नए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का उद्घाटन किया है. सीएम नवीन पटनायक ने संस्थान का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह राजधानी और राज्य में लोगों को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
ओडिशा के रायगढ़ से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ आई हैं। यहां भारत घूमने आए दो रूसी पर्यटकों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई। बताया गया है कि रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता पावेल एंतोव की शनिवार को ओडिशा के एक होटल में अपने कमरे की खिड़की से गिर कर मौत हुई।
ओडिशा के नबरंगपुर जिले के चार लोगों के शव सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांकेर-कोंडागांव राजमार्ग के किनारे एक कुएं से मिले हैं. ये चारों लोग 10 दिसंबर से लापता थे. उमरकोट के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार जेना ने कहा कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें चारों व्यक्तियों के शव मिले हैं.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादला हो गया है. हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक केंद्रपाड़ा के सदर थाने के बलिया बाजार में विसर्जन जुलूस में काफी लोग शामिल हुए थे और उस दौरान आतिशबाजी की गई.