Browsing: order

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना का यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए साल 2015 के आदेश, दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिए गए साल 2016 के आदेश और 2016 के ही सीसीआरजीए के आदेश के मद्देनजर आया है.

केंद्र की सलाह के अनुरूप बिहार के हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर औचक कोविड जांच की जाएगी. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार की रात इस संबंध में आईजीआईएमएस और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सूक्ष्म जीव विज्ञान के डॉक्टरों समेत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई.

कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।

भारत ने गुगल से विदेशी सट्टेबाजी कंपनियों के सरोगेट विज्ञापन डिस्प्ले नहीं करने के लिए कहा है. मिंट ने इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अवगत एक सोर्स के हवाले से दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्फाबेट इंक के गूगल इंडिया को पिछले हफ्ते भेजे गए पत्र में कंपनी से कहा है कि वह फेयरप्ले, परीमैच, बेटवे जैसे सर्च रिजल्ट्स और यूट्यूब जैसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स से डायरेक्ट या सरोगेट सभी तरह के विज्ञापन तुरंत हटा दे.

राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का एक महिला स्टेनोग्राफर के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद न्यायपालिका पर सवाल खड़े हो गए है। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंडेड कर दिया है।

दिल्ली की जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया गया है। अब जामा मस्जिद में लड़कियां प्रवेश कर सकेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस पर हस्तक्षेप किया है। जानकारी के मुताबिक, उपराज्यपाल ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और लड़कियों का प्रवेश प्रतिबंधित करने वाले आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया।

– 20 नवंबर को पुंछ में लिंक अप डे के अवसर पर भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बयान दिया कि भारतीय सेना किसी भी वक्त पीओके में एक्शन लेने के लिए तैयार है उसे सिर्फ और सिर्फ भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद केजरीवाल सरकरार की थिंकटैंक कही जाने वाली DDC के वाइस चेयरमैन जैस्मिन शाह के ऑफिस पर ताला जड़ दिया गया है और साथ ही उनको मिलने वाली सभी सरकारी सेवा और सुविधा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है.

केंद्र सरकार ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया है. यह तीसरी बार है जब संजय कुमार मिश्रा को लगातार सेवा विस्तार दिया गया है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से गुरुवार (17 नवंबर) को जारी किए गए आदेश के अनुसार 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी मिश्रा को 18 नवंबर, 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया है.

मुंबई के जुहू इलाके में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले में अनधिकृत निर्माण को गिराने का काम बृहस्पतिवार को शुरू हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुप्रीम कोर्ट ने राणे के बंगले ‘अधीश’ में अनधिकृत निर्माण को गिराने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को निर्देश देने के बंबई हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को सितंबर में खारिज कर दिया था.