Browsing: Piyush Goyal

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एक नवीन भारत, एक ऐसा भारत जो वैश्विक वृद्धि की ओर ले जाएगा और जिसका विश्वगुरु बनना तय है, के लिए योगदान देने तथा उसकी रूपरेखा को आकार देने की अपील की।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिकी व्यापार नीति फोरम में हिस्‍सा लेने के लिए 9 से 11 जनवरी, 2023 तक न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज विश्वास जताया कि सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए संरचनात्मक सुधारों से भारत को विश्व के शीर्ष तीन विकसित अर्थव्यवस्थाओं में उभरने में सहायता मिलेगी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें गुणवत्ता के महत्व को पहचानना और स्वीकार करना होगा। वह नई दिल्ली में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि उपभोक्ता सशक्तिकरण विकसित भारत की सर्वोच्‍च विशेषता होगी। साथ ही उन्होंने सभी पहलों के केंद्र में उपभोक्ताओं को रखने का आह्वान किया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य मनोज झा पर की गई अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इनका वश चले तो ‘‘देश को बिहार’’ बना देंगे

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार विदेश मंत्री सुश्री केमी बडेनोच, एमपी ने भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ताओं और द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक संबंधों के दायरे पर चर्चा की गई।

सरकार ने चीन के सामान पर निर्भरता घटाने, घरेलू उद्योगों की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अनेक उपाय किए हैं। राज्यसभा में आज भारत-चीन व्यापार संबंधों पर पूरक प्रश्न के उत्तर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने मेक इन इंडिया पहल पर ध्यान दिया है और घरेलू उद्योगों की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए उत्पादन से जुडी प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध कराई हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए। वह सोमवार को नई दिल्ली में ‘ मिलेट्स-स्मार्ट नूट्रिटिव फूड ‘ कान्क्लेव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।