Browsing: play store

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को गूगल को उसकी प्ले स्टोर संबंधी नीतियों के संदर्भ में अपनी प्रभुत्व वाली स्थिति का दुरुपयोग बंद करने और ऐसी गतिविधि से दूर रहने का आदेश जारी करने के अलावा उसपर 936.44 करोड़ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया।

गूगल ने ऐप स्टोर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स पर एक बार फिर से कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत एक या दो ऐप्स नहीं बल्कि 2000 को डिलीट कर दिया गया है। गूगल ने इन ऐप्स पर कार्रवाई भारतीय रिजर्व बैंक की नई नीति के आने के बाद लिया है। दरअसल, हाल ही में RBI ने डिजिटल लेंडिंग ऐप्स पर निगरानी बढ़ा दी थी। गूगल ने इससे पहले भी कई ऐप्स पर कार्रवाई की है।